सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike riding miscreants kidnapped the girl

Ballia News: बाइक सवार बदमाशों ने किया किशोरी का अपहरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants kidnapped the girl
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग विधवा महिला की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बाइक सवार बदमाशों की ओर से अगवा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि पुत्री को जान से मारने और बेचने की धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

पीड़िता विमला देवी ने आरोप लगाया है कि 26 मार्च की रात अंकित राजभर उर्फ गोलू निवासी हरदत्तपुर ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़िता की मां ने अपनी ही सगी बहन फूलकुमारी पर ही इस साजिश को रचने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपितों की ओर से पीड़िता को जान से मारने और नाबालिग को होटल में बेचने की धमकियां दी जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। एसपी के निर्देश पर बांसडीह पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में पुलिस टीम गठित कर दी गई है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed