{"_id":"6a25cce8655120a6870c23f7","slug":"a-young-man-drowned-while-bathing-in-the-ganga-villagers-pulled-out-his-body-ballia-news-c-190-1-ana1001-165816-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गंगा में नहाने गया युवक डूबा, ग्रामीणों ने बाहर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गंगा में नहाने गया युवक डूबा, ग्रामीणों ने बाहर निकाला शव
विज्ञापन
गंगा नदी के गोपालपुर गांव के समीप गंगा नदी में डूबे दयाछपरा निवासी मृतक अनिल पांडेय। फाइल फोटो,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दया छपरा। गोपालपुर गंगा घाट पर रविवार की सुबह स्नान करने गए अनिल पांडेय की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दया छपरा निवासी अनिल पाण्डेय (20) रविवार सुबह करीब छह बजे गोपालपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वह डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव घर पहुंचते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
अनिल अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह ढलाई मशीन पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल अमरनाथ तिवारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। बाद में युवक का अंतिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos