सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young woman was attacked over a dispute regarding her bike getting stuck.

Ballia News: बाइक फंसने के विवाद में युवती पर हमला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A young woman was attacked over a dispute regarding her bike getting stuck.
विज्ञापन
दुबहड़। बैजनाथ छपरा (अखार) गांव में बाइक फंसने के मामूली विवाद में दबंगों ने शिवानी यादव और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

बैजनाथ छपरा निवासी शिवानी यादव पुत्री दिनेश यादव अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही सुनील, संजीव और अभिषेक एक मोटरसाइकिल से पहुंचे। दरवाजे के समीप नाली में बाइक फंस जाने पर तीनों युवक नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे। शिवानी और उसके भाई ने विरोध किया तो तीनों उनसे भिड़ गए। मारपीट करने लगे। आरोप है कि शोर सुनकर हरिचरन, पवन , अखिलेश और गोरख भी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। सभी ने मिलकर शिवानी पर हमला कर दिया। सिर पर लाठी लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर घर के अंदर मौजूद महिलाओं ने बाहर आकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल युवती की मेडिकल जांच कराई गई है। सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed