सीएम शुभेंदु पीए हत्याकांड: बलिया के आरोपी मोनू ने किया सरेंडर, पत्नी बोली- पति निर्दोष, मुझे सीबीआई पर भरोसा
Ballia News: सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में कार खरीदने वाला ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उधर, पत्नी का कहना है कि पति को फंसाया जा रहा है। कहा कि मुझे सीबीआई पर भरोसा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कार खरीदने वाला बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र के शीतल दवनी गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू बृहस्पतिवार को गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर हो गया। इसकी पुष्टि मोनू की पत्नी महिमा सिंह ने किया, कहा कि पति को फर्जी रूप से फंसाया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
ज्ञानेंद्र पर हत्याकांड में प्रयोग की गई कार खरीदने व नवीन को असलहा देने का आरोप है। यूपी एसटीएफ व सीबीआई टीम काफी दिनों से ज्ञानेंद्र की तलाश कर रही थी। वह जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक कर पूर्व में चल रहे गैंगस्टर मामले में कोर्ट में हाजिर हो गया। इसकी खबर लगते ही जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं।
ज्ञानेंद्र सिंह मोनू के हाजिर होने से एक घंटा पूर्व मोनू ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसमें वह पीएम व सीएम से चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में फर्जी रूप से फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की गुहार लगा रहा है। उसने गांव के एक व्यक्ति पर षणयंत्र रचने का आरोप लगाया। जांच के बाद ही पता चलेगा कि रथ हत्याकांड में मोनू का क्या भूमिका है।
इसे भी पढ़ें; Mau News: कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने से इनकार करने पर घोसी सीएचसी के डॉक्टर से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
ज्ञानेंद्र पर कई राज्यों व थानों में दर्ज हैं 12 से ज्यादा मामले
रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम के निर्देश पर यूपी एसटीएफ व फेफना पुलिस ने थमह्नपुरा गांव निवासी नवीन सिंह के पास से पांच असलहा व 45 कारतूस बरामद किया था। नवीन ने मोनू सिंह व भीखपुर निवासी गोलू सिंह पर हथियार देने का आरोप लगाया। जिसके बाद जांच टीम मोनू सिंह, गोलू सिंह व बालू गिट्टी व्यवसायी से कार खरीदवाने वाला फुलवरिया निवासी युवक की खोजबीन कर रही थी। ज्ञानेंद्र मोनू पर बांसडीह रोड, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित कई राज्यों व थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में गांव के मुकेश सिंह से जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला आया था, जिसमें मोनू सहित अन्य पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, पीए हत्याकांड में मोनू का नाम आने पर मुकेश सिंह की पत्नी रीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विपक्षी पर लगाया था कार खरीदवाने व गाजीपुर भेजवाने का आरोप
राज सिंह के गिरफ्तारी के बाद ज्ञानेंद्र सिंह मोनू अंडर ग्राउंड हो गया। नवीन के पास असलहा बरामद होने व उसका नाम आने के तीन चार दिन बाद मोनू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसने अपने विपक्षी पर आरोप लगाया कि वह मुझे लेकर कोलकाता गया था। उसने ही मुझे कार दिलवाई थी। वह पीए हत्याकांड में मुझे फंसाना चाह रहा है।