सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Smuggling of Beer Worth ₹61 Lakhs Uncovered Under Guise of Chaff Two Interstate Smuggler Arrested in chandauli

UP: भूसी की आड़ में 61 लाख की बीयर तस्करी का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार; पंजाब से जा रहे थे बिहार

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 04 Jun 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: भूसी की आड़ में 61 लाख की बीयर पंजाब से बिहार ले जा रहे थे। इस दौरान दो अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रक से 14,520 लीटर अवैध बीयर बरामद हुआ। 

Smuggling of Beer Worth ₹61 Lakhs Uncovered Under Guise of Chaff Two Interstate Smuggler Arrested in chandauli
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक ट्रक से पंजाब निर्मित भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद बीयर की अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई जा रही है।



एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी से बिहार जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध ट्रक गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर चौकी नवीन मंडी के सामने घेराबंदी कर ट्रक संख्या एमएच-18-बीजी-7712 को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में भूसी की आड़ में छिपाकर रखी गई कुल 1210 पेटी ''हावर्ड 500'' ब्रांड की अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद बीयर की कुल मात्रा 14,520 लीटर बताई गई है। मौके से पुलिस ने दो शातिर अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मूला राम, 28 वर्ष, निवासी- खोखसर पश्चिम, थाना गीडा, जनपद बाड़मेर राजस्थान और हितेन्द्र कुमार, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी- सेवनीपाला, थाना बायतु, जनपद बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos


पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि अवैध बीयर पंजाब से लोड कर बिहार के औरंगाबाद जनपद ले जाई जा रही थी। इसके बदले उन्हें प्रति चक्कर 50 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस से बचने के लिए ट्रक में भूसी लदी होने की बात बताकर गुमराह करने का प्रयास किया गया था। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी जानें
बरामदगी : 1210 पेटी अवैध बीयर
कुल मात्रा : 14,520 लीटर (29,040 कैन)
अनुमानित कीमत : 61 लाख रुपये
गिरफ्तार : दो अंतर्राज्यीय तस्कर
रूट : पंजाब से बिहार (औरंगाबाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed