{"_id":"6a2149d9c0fb9570e60e117f","slug":"video-cricket-match-dispute-takes-on-political-hue-in-dulhipur-chandauli-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंदौली के दुल्हीपुर में क्रिकेट मैच के विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंदौली के दुल्हीपुर में क्रिकेट मैच के विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग
चंदौली जिले के दुलहीपुर क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि मैच के दौरान हुए झगड़े में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान चौहान समाज के एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मुलाकात कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सतीश सिंह चौहान ने कहा कि हमले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाया जाएगा। एसपी आकाश पटेल ने मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।