सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Loan camp for unemployed youth in Chakia on 8th

Chandauli News: बेरोजगार युवकों के लिए चकिया में लोन शिविर 8 को

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Loan camp for unemployed youth in Chakia on 8th
विज्ञापन
चकिया। प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। इसके लिए 8 जून को ब्लॉक सभागार परिसर में विशाल शिविर का आयोजन किया गया है। नगर की समाजसेवी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा मंडल मंत्री व सभासद मीना विश्वकर्मा ने बुधवार को जिला उद्योग विकास केंद्र के उपायुक्त उदय प्रकाश से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए मांग किया। इसको संज्ञान में लेते हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र चंदौली के उपायुक्त उदय प्रकाश ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी और आवेदन के लिए चकिया ब्लाक सभागार में 8 जून को शिविर लगवाने की जानकारी दी। उपायुक्त उदय प्रताप ने बताया कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के तहत यह योजना मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के लिए है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र हेतु 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इसमें ऋण चुकाने की अवधि 4 साल है। आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजनेस मॉडल फार आईडिएशन में फ्रूट प्रोसेसिंग, होम केयर प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, हेल्थ केयर, एंग्री एंड एग्री फ्रूड बिजनेस, पर्सनल केयर एंड वेलनेस, टैक्सटाइल एंड अपैरल, सीमेंट एंड अलाइड प्रोडक्ट्स, केमिकल एंड पॉलीमर, एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, स्मॉल बिजनेस मॉडल, वुड एंड वुड प्रोडक्ट, एक्सपोर्ट एंड हाबिस, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स, आईटी एंड टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी आदि सर्विस सेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए जिला उद्योग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed