{"_id":"6a215417d4dcd91eca09aaef","slug":"video-chandauli-chakiya-co-raghuraj-transferred-will-now-assume-responsibilities-at-lokayukta-office-lucknow-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चकिया सीओ रघुराज का तबादला, अब लोकायुक्त कार्यालय लखनऊ में संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चकिया सीओ रघुराज का तबादला, अब लोकायुक्त कार्यालय लखनऊ में संभालेंगे जिम्मेदारी
चंदौली जिले के चकिया सर्किल में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) रघुराज का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब लोकायुक्त कार्यालय, लखनऊ में बतौर सीओ नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रघुराज ने जनपद में करीब पांच वर्षों तक विभिन्न सर्किलों और महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। रघुराज 5 नवंबर 2021 को अंडर ट्रेनिंग अधिकारी के रूप में चंदौली जनपद में तैनात हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग नौगढ़ सर्किल में हुई थी, जहां उन्होंने क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए सीओ पुलिस लाइन और सीओ ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों के साथ यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर भी काम किया। बाद में उन्हें लगभग 15 महीने तक चकिया सर्किल और 19 महीने तक सकलडीहा सर्किल का दायित्व सौंपा गया। वर्तमान में वह पिछले करीब दस महीनों से दोबारा चकिया सर्किल में तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान सीओ रघुराज अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने बताया कि चकिया क्षेत्र के जंगलों में सक्रिय अवैध खनन गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिससे इन गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण स्थापित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।