सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Police Arrests Six More Accused in Hardua Incident

Bhadohi News: हरदुआ कांड में छह और आरोपी गिरफ्तार, दहशत फैलाने के लिए की थी बमबाजी और फायरिंग

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 04 Jun 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: पुलिस ने हरदुआ गांव में बमबाजी और फायरिंग करने वाले छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नौ देशी बम व अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। 

Bhadohi Police Arrests Six More Accused in Hardua Incident
पुलिस के गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले की दुर्गागंज पुलिस ने बीते 24 मई को हरदुआ गांव में फायरिंग, बमबाजी व जानलेवा हमले के छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से नौ देशी बम, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। आरोपियों के अनुसार गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद होने के बाद वे गांव में उनको सबक सीखाने और दहशत फैलाने गए हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक सप्ताह पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जोगापुर हरदुआ गांव में 24 मई की रात में गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। उसी दौरान एक पक्ष ने असलहे से फायरिंग कर बमबाजी भी किया। घटना के दौरान कुछ बाहरी सामान में तोड़फोड़ भी की गई। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में पांच नामजद और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही में एसपी अभिनव त्यागी ने सराय कंसराय के चौकी इंचार्ज सूरजबली वर्मा को निलंबित कर दिया था, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की। बीते बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी विकास सरोज को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

पुलिस ने सर्वेन्द्र गिरी, धीरज कुमार, लकी गिरी, दीप यादव, विकास सरोज निवासी हरदुआ और राजकुमार गिरी उर्फ बमबम गिरी निवासी गोसाई का पूरा गांव के पास से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि 22 मई को राजकुमार उर्फ बमबम व डीएम पांडेय उर्फ विकास पांडेय, पंकज पांडेय व राजू पांडेय के साथ उनका विवाद हुआ था। जिसके बाद प्लान बनाकर सबक सिखाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से गांव में फायरिंग व बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। पूछताछ में बमबाजी की घटना कबूल की। पुलिस ने उनके पास से नौ देसी बम, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।

इसे भी पढ़ें; सीएम शुभेंदु पीए हत्याकांड: बलिया के आरोपी मोनू ने किया सरेंडर, पत्नी बोली- पति निर्दोष, मुझे सीबीआई पर भरोसा

अधिकारी बोले
हरदुआ कांड में मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हुआ था। अब छह अन्य को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से देशी बम व अवैध तमंचा आदि बरामद हुए हैं। दो दिन पहले हुई मारपीट को लेकर सबक सीखाने व दहशत फैलाने की नियत से आरोपी इकठ्ठा होकर हरदुआ गांव मारपीट व फायरिंग आदि की घटना को अंजाम दिया था। -अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक, भदोही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed