सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accident during shutdown; SSO suffers electric shock burns.

Ballia News: शटडाउन के दौरान हादसा, करंट से एसएसओ झुलसे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accident during shutdown; SSO suffers electric shock burns.
विज्ञापन
बैरिया। विद्युत उपकेंद्र पर रविवार सुबह शटडाउन प्रक्रिया के दौरान निकली चिंगारी की चपेट में आने से एसएसओ आदित्य कुमार सिंह झुलस गए।

बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह उर्फ अटल सिंह (22) बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) के पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक थी। बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान एक लाइनमैन की ओर से शटडाउन मांगा गया था। शटडाउन की प्रक्रिया के दौरान ट्रॉली से अचानक चिंगारी निकलने लगी, जिसकी चपेट में आने से आदित्य गंभीर रूप से झुलस गए।
सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों और परिजनों में चिंता का माहौल है। इस संबंध में बैरिया देहात विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अभिराम ने बताया कि शटडाउन के दौरान एसएसओ के झुलसने की घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed