{"_id":"698243ac26dd80f90d01033b","slug":"accused-of-instigating-suicide-father-in-law-arrested-ballia-news-c-190-1-ana1001-157074-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। मनियर थाना क्षेत्र के टुकड़ा नंबर दो निवासी गोविंदा सिंह ने बहन रिंकू सिंह के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न से तंग होकर आत्महत्या व शव सरयू नदी में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के ससुर विजय शंकर सिंह को गिरफ्तार किया। गोविंदा ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार की शाम की शाम को बहन रिंकू के मोबाइल नंबर से किसी ने भाभी को फोन कर फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी दी। कहा कि हमलोग सुल्तानपुर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार थे।
कहा कि रिंकू सिंह की शादी 10 वर्ष पूर्व चंदन सिंह निवासी सुल्तानपुर के साथ हुई थी। पति व ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर रिंकू ने आत्महत्या कर लिया। साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को चोरी छिपे नदी में फेंक कर फरार हो गए है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन चल रही है। गोताखोरों की सहायता से नदी में शव की तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन शव नहीं मिला तो एनडीआरएफ की सहायता ली जाएगी। पति समेत अन्य परिजनों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos