सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stone pelting on the team that arrived to remove encroachment from the ditch

Ballia News: गड़ही से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on the team that arrived to remove encroachment from the ditch
खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार को ग्राम सभा की गड़ही से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।सं
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार को दोपहर 12:35 बजे गड़ही (तालाब) की छह डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से बने दो मकानों को ढहाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने करीब 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी ग्रामीणों की भीड़ डटी रही। पुलिस और ग्रामीणों के बीच कई बार झड़प हुई है। पथराव में लेखपाल, कानूनगो, पुलिसकर्मियों सहित छह को चोटें आई हैं। बाद में अतिरिक्त पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में दोनों मकानों को ढहा दिया गया। शाम करीब चार बजे तक चले घटनाक्रम के कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Trending Videos

क्षेत्रीय लेखपाल अमित राय की तहरीर पर पुलिस ने रामबचन राम सहित 150 से अधिक लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी हरिशंकर राम और तेजू राम को गिरफ्तार कर लिया है। तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हाईकोर्ट में चल रहा है मामला, छह फरवरी को होनी है सुनवाई : ग्राम सभा की करीब चार बीघा क्षेत्रफल वाली गड़ही के एक किनारे गांव के रामगोविंद और रामबचन राम के मकान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सिद्धार्थ रंजन ने आरोप लगाया था कि दोनों ने करीब छह डिसमिल भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया है। 15-सी की कार्रवाई में अतिक्रमण की पुष्टि हो चुकी है लेकिन स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर फरवरी 2024 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। दिसंबर 2024 में उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। कार्रवाई लंबित रहने पर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल कर दी। इस पर छह फरवरी को सुनवाई होनी है। सुनवाई से तीन दिन पूर्व मंगलवार की दोपहर प्रभारी तहसीलदार व अपर जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सीपी यादव, 10 लेखपाल, 4 कानूनगो तथा खेजुरी, पकड़ी, मनियर व सिकंदरपुर थाने की पुलिस माैके पर पहुंची।
जिला प्रशासन की तरफ से पूर्व में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया जा चुका है। आरोपियों ने अपना सामान बाहर निकाल लिया था। कार्रवाई के दाैरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। अधिकारी लोगों को समझा ही रहे थे कि कुछ युवकों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। सख्ती दिखाने पर ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्वकर्मियों पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा, लेकिन विरोध जारी रहा और पुलिस-प्रशासनिक टीम को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ खेजुरी मिथिलेश कुमार ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए अतिरिक्त बल की मांग की।
करीब डेढ़ घंटे बाद सुखपुरा व गड़वार थाने की पुलिस व पीएसी पहुंचने पर दोबारा कार्रवाई शुरू की गई। फिर विरोध का प्रयास हुआ, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति नियंत्रित कर ली और दोनों मकानों को ढहा दिया। एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने भी हालात का जायजा लिया।
उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम सभा की गड़ही पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। गांव के एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर की थी, जिसके क्रम में आज यह कार्रवाई की गई है। - देवेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रभारी तहसीलदार/अपर जिला मजिस्ट्रेट, सिकंदरपुर।

खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम हथौज में तालाब के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय के आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। बहकावे में आकर अचानक लोगों ने टीम पर पत्थरबाजी कर दी गई, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। राजस्व लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण को हटा दिया गया है। - दिनेश कुमार शुक्ला, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed