सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves tricked the woman and fled with her jewelry

Ballia News: महिला को झांसा देकर आभूषण लेकर भागे उचक्के

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves tricked the woman and fled with her jewelry
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग पर बीबी टोला पुल के पास महिला से उचक्कों ने अधिक रुपये देने का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर उतरवा कर फिल्मी स्टाइल से लेकर भाग खड़े हुए। महिला के रोने चिल्लाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बैरिया पुलिस चौकी पहुंचाया। उसने चौकी इंचार्ज बैरिया अजय कुमार को आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई।
Trending Videos

बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय निवासी ब्रजेश पासवान की पत्नी शंभा देवी बकुलहा से पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन से सुरेमनपुर उतरीं। वहां से टेंपो में सवार होकर रानीगंज बाजार आई। वहां से पैदल ही रानीगंज पुल के इस पार कुछ सामान खरीदने के लिए आ रही थी। उसके पीछे से दो उचक्के लग गए। उसे अधिक रुपया देने का झांसा देकर पुल के पास ही उसके शरीर से चांदी के पाजेब, सोने का मंगलसूत्र, जिउतिया, कान की बाली और अन्य आभूषण उतरवाकर ले भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता के पिता दलजीत टोला निवासी बालेश्वर पासवान भी चौकी में पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर घटना की जांच हो रही है। फुटेज मिलते ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed