सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After standing in line during the day, people are making bookings online at night

Ballia News: दिन में लाइन लगाने के बाद रात को ऑनलाइन कर रहे बुकिंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
After standing in line during the day, people are making bookings online at night
सिलिंडर के लिए लगी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की कतार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दिन में गोदामों के पास कतार में खड़ा होना पड़ रहा है तो रात को ऑनलाइन बुकिंग के लिए परेशान रह रहे हैं। ओटीपी नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हो जा रहे हैं। इसके लिए गैस एजेंसी व गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी पर गैस नहीं मिल पा रही है जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
Trending Videos

हालांकि कई गोदामों पर सिलिंडर की कतार में कमी देखी गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण गैस की दिक्कत बढ़ रही है। प्रशासन हालत यह है कि सुबह होते ही शहर और कस्बों की गैस एजेंसियों तथा गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने लगती है। जीराबस्ती गोदाम पर कन्हैया व हृदयानंद ने बताया कि ओटीपी न आने से दिक्कत हो रही है। सुबह से कतार में लगे थे लेकिन गैस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस गोदामों पर सिलिंडरों की लंबी कतारें : बेल्थरारोड। कामर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति ठप हो जाने से चाय रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है। रविवार को 522 एलपीजी सिलिंडर की खेप गोदाम पर पहुंची। जिनका उपभोक्ताओं को वितरण किया गया। आपूर्ति निरीक्षक विजय राय ने बताया कि शाहपुर टीटीहां स्थित एजेंसी पर 360 सिलिंडरों की खेप पहुंची है, जहां से उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। कई दुकानदारों ने ईंधन की कमी के कारण कोयले के चूल्हे का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
मध्याह्न भोजन योजना हुई प्रभावित

बेल्थरारोड। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में रसोई गैस की किल्लत से मध्याह्न भोजन योजना प्रभावित हो रहा है। विवश होकर सिलेंडरों की कमी से कुछ विद्यालयों पर लकड़ी के चूल्हे से खाना पकाया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे का कहना है कि कुछ विद्यालयों पर गैस की किल्लत है। किसी तरह लकड़ी पर खाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही विद्यालयों को गैस की आपूर्ति होने लगेगी।

बदलने लगे रेस्टोरेंट में मेन्यू

ईरान-इस्त्राइल युद्ध की मार से रेस्टोरेंट कारोबारियों की कार्यशैली बदल गई है। रसोई गैस पर बनने वाला भोजन अब कोयला व लकड़ी के चूल्हे पर पक रहा है। रेस्टोरेंट संचालन अभिषेक सिंह मोनू ने बताया कि कोयले का उपयोग किया जा रहा है। अब प्रतिष्ठानों के मेन्यू में धीरे-धीरे कटौती होने लगी है। कुछ प्रतिष्ठानों ने एक तो किसी ने तीन-चार भोज्य पदार्थ कम बनाना शुरू कर दिया है।

सिलिंडरों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है। कालाबाजारी करने वालों पर अभियान निरंतर जारी है। - देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed