सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doubling between Belthara Road-Lar Road will speed up only after the construction of the bridge.

Ballia News: पुल निर्माण के बाद ही तेज होगा बेल्थरारोड-लार रोड के बीच दोहरीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Doubling between Belthara Road-Lar Road will speed up only after the construction of the bridge.
विज्ञापन
बेल्थरारोड। पूर्वोत्तर रेलवे के बेल्थरारोड से भटनी तक रेल खंड की दोहरीकरण परियोजना के पूर्ण होने में विलंब हो रहा है। इस खंड का कार्य पूर्ण होने के बाद ही बेल्थरारोड से लार रोड तक दोहरीकरण का कार्य शुरू होगा।
Trending Videos

रेल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल लार रोड रेलवे स्टेशन से भटनी जंक्शन तक डबल लाइन के अंतिम चरण का कार्य 25 मार्च से शुरू किया जाएगा। दोहरीकरण कार्य की गति पर सरयू नदी पर बन रहे नए रेल पुल का निर्माण भी प्रभाव डाल रहा है। रेल पुल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। जिसके कारण पूरे रेल खंड में दोहरीकरण का कार्य एक साथ शुरू नहीं हो सका। रेल सूत्रों का कहना है कि भटनी से वाराणसी रेलखंड की दोहरीकरण का कार्य कई चरणों में कराया जा रहा है, ताकि रेल संचालन प्रभावित न हो। पुल निर्माण पूर्ण होने के बाद ही बेल्थरारोड और लार रोड के बीच दोहरीकरण की प्रक्रिया तेज की जाएगी। रेल जानकारों का कहना है कि भटनी से वाराणसी के बीच दोहरीकरण का कार्य इस वर्ष अक्टूबर तक पूर्ण होने की संभावना है। दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेन संचालन शुरू होने से ट्रेन की लेट-लतीफी नहीं होगी और यात्री को आवागमन में काफी सुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed