{"_id":"69b86346709c3dad8f06257e","slug":"fear-of-delay-in-evaluation-due-to-answer-sheets-not-arriving-on-time-ballia-news-c-190-1-ana1001-159690-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उत्तर-पुस्तिकाओं के समय से नहीं पहुंचने से मूल्यांकन में देरी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उत्तर-पुस्तिकाओं के समय से नहीं पहुंचने से मूल्यांकन में देरी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से होगा। लेकिन सोमवार तक किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड की ओर से उत्तर-पुस्तिकाओं को नहीं पहुंचाया जा सका है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय से शुरू नहीं किया जा सकता है। ऐसे में मूल्यांकन में देरी हो सकती है।
हालांकि मूल्यांकन पूरा करने के लिए कुल 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। ऐसा अनुमान परीक्षक लगा रहे हैं। यूपी बोर्ड की अंतिम परीक्षा 12 मार्च को इंटर की संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ संपन्न हो गई। बोर्ड ने आदेश दिया था कि 14 मार्च से मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर-पुस्तिकाओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। बोर्ड की कापियों का केंद्रों तक पहुंचना 18 मार्च तक जारी रहेगा। लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते कापियों को नहीं भेजा जा सका।
क्योंकि जहां कापियां पहुंचानी थी वहां भी पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित थी। इसके चलते पहुंची कापियों को प्राप्त कराना मुश्किल हो जाता। इस लिए कापियों को पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होने के दूसरे दिन रविवार से कापियों का भेजना प्रारंभ किया गया है। जिसको केंद्रों तक पहुंचने में तीन दिन तक का समय लग सकता है। इस प्रकार देखा जाए तो 18 मार्च अथवा उसके एक दिन बाद तक ही कापियां केंद्रों तक पहुंच सकती है। कापियों को भेजने का सिलसिला शुरू : बोर्ड परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं को भेजने का कार्य 16 मार्च से प्रारंभ किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज से रविवार की रात से कापियों को भेजने का सिलसिला शुरू किया गया था। जो सोमवार को भी चलता रहा। बताया जा रहा है कि जनपद से करीब सात लाख उत्तर-पुस्तिकाओं को अन्य जनपदों में भेजा गया। जबकि उत्तर-पुस्तिकाओं के भेजने की निर्धारित तिथि 14 तय की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका है।
17 मार्च को प्रशिक्षण : यूपी बोर्ड की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को 17 मार्च को प्रशिक्षण देने के लिए समय निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण सभी मूल्यांकन केंद्रों पर वहां के उपनियंत्रक देंगे। लेकिन सोमवार तक शिक्षक अपना ड्यूटी पत्र लेते नजर आए। मूल्यांकन केंद्रों पर सोमवार को परीक्षक, उपप्रधान परीक्षक और प्रधान परीक्षकों की उपस्थिति काफी कम रही। ड्यूटी के सापेक्ष शिक्षकों की उपस्थित कम होने से प्रशिक्षण कार्य पर प्रश्न चिह्न लग गए हैं।
उत्तर-पुस्तिकाओं को भेजने की तिथि 14 मार्च निर्धारित की गई थी। लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते दो दिन बढ़ा दिया गया था। 16 मार्च से कापियां भेजी गईं हैं। अगर कापियां कम पहुंचती है तो भी मूल्यांकन समय से प्रारंभ करा दिया जाएगा। केंद्रों पर जितनी भी कापियां पहुंचती है उतनी का मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि से ही मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। -देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।
Trending Videos