{"_id":"69b8645eb7240d0ae905b871","slug":"even-after-leave-reached-the-warehouse-to-collect-gas-cylinder-ballia-news-c-190-1-bal1002-159694-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छुट्टी के बाद भी गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छुट्टी के बाद भी गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे
विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के एक गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। किल्लत, नियम -कानून के बीच रसोई गैस के लिए लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को एजेंसियां बंद रही, इसके बावजूद लोग सिलिंडर लेकर एजेंसी और गोदाम पर पहुंचे।
हालांकि लौटना पड़ा। केवाईसी के लिए गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। देवकली निवासी गोबर्धन राय ने बताया कि पहले से कनेक्शन था लेकिन ऐसे ही सिलिंडर उपलब्ध होने के कारण उसकी जरूरत ही नहीं पड़ी। रामपुर निवासी खेदन कुमार ने बताया कि कनेक्शन तो पहले ही लिया था।
अब पासबुक खोजने में लगा हूं। उसके मिलने पर बुक कराया जाएगा। एजेंसियों पर यह कहते हुए सुना जा रहा है कि मेरे नंबर से बुकिंग नहीं हो रही है। मेरे नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा है। मेरा कनेक्शन नंबर नहीं मिल रहा है। इस तरह की शिकायतें अधिक मिलने लगी है।
गैस एजेंसी कार्यालयों पर इस तरह की शिकायतें सर्वाधिक हैं। इसे लेकर हर दिन आरोप-प्रत्यारोप और हंगामा भी हो रहा है। नीलम गैस एजेंसी के संचालक अभिज्ञान तिवारी ने बताया कि सारी प्रक्रिया आनलाइन होने से परेशानी हो रही है। पुराना पासबुक खोजकर लोग ले आ रहे हैं।
Trending Videos