{"_id":"69b6eaea1ed900206c0b4dc6","slug":"approximately-25000-candidates-took-the-exam-over-two-days-traffic-jams-ballia-news-c-190-1-ana1001-159617-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो दिन में करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, खत्म होते ही लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो दिन में करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, खत्म होते ही लगा जाम
विज्ञापन
उपनिरीक्षक की परीक्षा देने के बाद अपने गंतव्य को जाते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के 15 केंद्रों पर रविवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में शुचिता के साथ संपन्न हो गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 तथा शाम की पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा की प्रत्येक पाली में करीब 6200 परीक्षार्थियों का नामांकन था। इस प्रकार दो दिन चली परीक्षा में करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा खत्म होते ही शहर की सड़कें जाम हो गईं। रास्ते पर पैदल चलने वालों का बुरा हाल था। वहीं टीडी कालेज चौराहा पर पर्चा खत्म होने के साथ ही एक बरात भी पहुंच गई। इससे जाम की विभीषिका और बढ़ गई।
परीक्षा के दौरान कई लेयर के सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश तो दूर वहां तक किसी भी अन्य लोगों का पहुंचना मुश्किल था।परीक्षा में सुरक्षा को लेकर दो एएसपी, तीन सीओ व 15 इंस्पेक्टर समेत 562 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जिससे सुरक्षा में सेंधमारी असंभव हो गई थी।
किसी को कठिन लगा पेपर तो किसी को आसान: उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में परीक्षा देकर निकले गोरखपुर निवासी शुभम त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा में प्रश्न पत्र ठीक था। परीक्षा में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
सोनभद्र निवासी आदित्य सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सही था। लेकिन गणित के प्रश्न अच्छे नहीं थे। प्रश्न बहुत ही उलझाऊ थे। जिन्हें साल्व करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गणित के प्रश्न हल करने में काफी समय लग गया। आजमगढ़ निवासिनी प्रतिमा ने बताया कि प्रश्न पत्र अच्छा था।
Trending Videos