{"_id":"69efcc1e4e78f437140133d5","slug":"attempted-murder-of-an-elderly-man-sleeping-on-a-cot-at-night-by-stabbing-him-with-a-knife-ballia-news-c-190-1-bal1001-162739-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रात में चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की चाकू घोंप कर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रात में चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की चाकू घोंप कर हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव में रविवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे गणेश शर्मा (58)पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू घोंपकर हत्या की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गणेश शर्मा पारिवारिक निमंत्रण में बांसडीह गए थे। वहां से लौट कर घर के बाहर चारपाई पर सो गए। रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने उन चाकू घोंपकर हत्या की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पत्नी रामावती देवी बाहर पहुंचीं तो पति को खून से लथपथ देका।
हमलावर मौका देखकर भाग गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण भी जुट गए। आनन-फानन में घायल को खेजुरी सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन मऊ ले गए। पीड़िता रामावती देवी का आरोप है कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। एंबुलेंस सेवा भी समय से नहीं मिल सकी।
बाद में पहुंची पुलिस ने ही घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से धारदार चाकू बरामद किया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ताकि हमलावरों की पहचान और उसकी गिरफ्तारी की जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X