{"_id":"69efccfd7f0d9960730e7dc0","slug":"the-closure-of-the-railway-crossing-caused-a-two-hour-traffic-jam-with-four-ambulances-and-12-school-buses-stranded-ballia-news-c-190-1-ana1001-162703-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से 2 घंटे जाम में शहर, 4 एंबुलेंस और 12 स्कूली बसें भी फंसी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से 2 घंटे जाम में शहर, 4 एंबुलेंस और 12 स्कूली बसें भी फंसी रहीं
विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह चौराहा-टीडी कालेज मार्ग पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। होमगार्ड्स की परीक्षा और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सड़कों पर लोग निकले तो शहर जाम की चपेट में रहा। कामायनी एक्सप्रेस के लिए रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से सड़क से लेकर ओवरब्रिज तक करीब 2 घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
यातायात पुलिसकर्मियों को जाम छुड़ाने में काफी समय लगा। टीडी काॅलेज, चित्तु पांडेय चौराहे पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया। जाम में चार एंबुलेंस व 12 स्कूल बसें फंसी रहीं। पटरी पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहेरी से बहादुरपुर तक दो किमी लंबा जाम रहा।
इसके कारण स्टेशन के सामने, रोडवेज तिराहा, कुंवर सिंह, जगदीशपुर चौराहा, मिड्ढी चौराहा सहित सात चौराहा व तिराहा पर जाम के हालात बना रहा। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम से लोग परेशान रहे।
होमगार्ड परीक्षा के दूसरे पाली के लिए अभ्यर्थी शहर के सेंटर पर जाने के लिए पहुंच रहे थे। उसी दौरान स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस के वाराणसी जाने के लिए चित्तुपांडेय रेलवे क्रासिंग बंद हुआ। इससे दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। वाहन चालक ओवर ब्रिज से निकलने की जल्दीबाजी में गलत साइड से ब्रिज पर चढ़ने लगे, इसके कारण कचहरी के सामने जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों का लंबा जाम लग गया।
चित्तुपांडेय चौराहा पर आने वाले वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने ओवरब्रिज की तरफ रूट डायवर्ट कर दिया, ब्रिज पर दोनों रफ से वाहनों की भीड़ व उसके बीच ई-रिक्शा व बाइक सवारों की मनमानी से जाम लग गया।
जाम में सदर कोतवाल व फोरेंसिक टीम व डायल-112 के वाहन फंस गए। कुंवर सिंह चौराहा से अस्पताल तक करीब 12 एंबुलेंस जाम में फंसी रही। उसी दौरान निजी स्कूलों की छु्ट्टी होने से देखते ही देखते पूरा शहर जाम में जकड़ गया। टीएसआई अनवर अली, टीम के साथ जाम छुडा़ने के लिए टीडी काॅलेज पर जमे रहे। वहीं, से आसपास के चौराहा पर निगरानी रखे और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जाम छुड़ाने के दौरान पुलिस व वाहन चालकों से झड़प भी होती रही। जाम से सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवारों व राहगीरों को हुई। वह शहर की गलियों को पकड़ कर निकलने का प्रयास करते रहे। दोपहर दो बजे के बाद जाम समाप्त हुआ।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X