सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opposition attacked for not supporting women's bill, effigy burnt

Ballia News: महिला बिल का समर्थन नहीं करने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला, फूंका गया पुतला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Opposition attacked for not supporting women's bill, effigy burnt
नगर के शहीद पार्क चौक में विपक्षी पार्टियों को प्रतीकात्मक पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता। आयो
विज्ञापन
बलिया। टाउन हॉल में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित जनाक्रोश महिला सम्मेलन में विपक्ष पर जमकर हमला बोला गया। इसके बाद विपक्ष का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला विधेयक का विरोध कर विपक्ष महिलाओं की नजर में पूरी तरह गिर गया है। सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ता परिवहन मंत्री के नेतृत्व में जुलूस निकाला। शहीद पार्क पहुंचकर कांग्रेस, सपा, टीएमसी आदि विपक्षी पार्टियों का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिवहन मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एक समय था जब बेटियों के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन भाजपा सरकार ने ‘’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ के जरिये समाज की सोच बदली। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वे आत्मनिर्भर हो रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।
विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर सिर्फ प्रक्रिया को टालने और ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा, बल्कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व और सुरक्षित होगा। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पांडेय ने कहा कि सरकार की सुरक्षा गारंटी के कारण आज महिलाएं रात के समय भी निडर होकर काम पर जा रही हैं। नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी अब उनका अधिकार बन चुका है। इस मौके पर संध्या पाण्डेय, मनोरमा गुप्ता, विजयलक्ष्मी, सोनी तिवारी, श्वेता राय और महिमा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed