फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia GRP solved suicide case and arrested two accused

जीआरपी ने किया खुलासा: पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग पति ने की थी आत्महत्या, दोनों गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 08:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 18 Jul 2026 08:22 PM IST
सार

Ballia News: सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर फरवरी माह में ट्रैक पर शव मिला था। मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पत्नी और उसका कथित प्रेमी है।  

विज्ञापन
Ballia GRP solved suicide case and arrested two accused
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर फरवरी में युवक ने ट्रैक पर गर्दन रख आत्महत्या करने के मामले में जीआरपी ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। दोनों की गिरफ्तारी करीब तीन माह की विवेचना के बाद मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड व फोन में मिले फोटो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने कहा कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास मनोज बांसफोर का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था, उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद चाचा अशोक बासफोर ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि पत्नी संजू देवी का दूसरे से अवैध संबंध है, उसके साथ मिलकर मनोज की गला रेत कर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए ट्रैक लेटाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर बैरिया थाने ने जून में जीरो एफआईआर दर्ज कर बाद में जांच के लिए जीआरपी बलिया स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने मामले की विवेचना के दौरान पत्नी के मोबाइल की सीडीआर और प्रेमी के मोबाइल में दोनों की मिली तस्वीर व अन्य साक्ष्यों से मामले की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: लूट की फर्जी सूचना का खुलासा, 68,840 रुपये के गबन में दो गिरफ्तार; पुलिस की सख्ती से खुला राज

इस पर शुक्रवार की देर रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से आरोपी मनीष यादव निवासी बदुरहा टोला बैरिया को गिरफ्तार किया गया। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से मृतक की पत्नी संजू देवी को भी गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed