{"_id":"69bdb6614cd4157d3a018f98","slug":"ballia-worker-dies-in-dubai-obstruction-in-bringing-dead-body-back-home-due-to-war-ballia-news-c-190-1-bal1001-159946-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुबई में बलिया के कामगार की मौत युद्ध के कारण शव वतन लाने में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुबई में बलिया के कामगार की मौत युद्ध के कारण शव वतन लाने में बाधा
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज । दलन छपरा पंचायत के रामनगर चिमनी पुरवा निवासी शंपू यादव (28) की दुबई में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण शव वतन लाने में परेशानी हो रह है। परिजनों के अनुसार युद्ध के कारण फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे शव आने में देरी हो रही है।
रामनगर चिमनी पुरवा निवासी शंपू यादव (28) पुत्र सुगन यादव दुबई के मरीन सिटी स्थित प्रीमियर मरीन इंजन कंपनी में बतौर कामगार कार्यरत थे। वह वर्ष 2023 में रोजी-रोटी की तलाश में खाड़ी देश गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात काम के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे गिर पड़े। कंपनी के सहयोगियों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जैसे ही मौत की सूचना गांव पहुँची, मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शंपू की माता बुचिया देवी और पत्नी पूनम देवी बदहवास हैं। पिता की कमी से अनजान सात वर्षीय बेटी श्रृष्टि, चार वर्षीय पुत्र सत्यम और तीन वर्षीय पुत्र संदीप अपनी मां से लिपट कर रो रहे हैं, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। युवक के भाई पप्पू यादव ने बताया कि शंपू इसी साल घर वापस आने वाले थे, लेकिन उनकी मौत की खबर ने सब कुछ उजाड़ दिया।
पप्पू यादव ने बताया कि कंपनी प्रबंधन पार्थिव शरीर भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है, लेकिन क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक तनाव (अमेरिका-ईरान विवाद) की वजह से विमानों के रूट प्रभावित हैं।
कंपनी और वहां की स्थानीय सरकार शव को वाराणसी एयरपोर्ट भेजने की व्यवस्था में जुटी है। आश्वासन दिया गया है कि जैसे ही फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध होगी, शव को गांव तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल, शोकाकुल परिवार सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है ताकि जल्द से जल्द अंतिम दर्शन हो सकें।
Trending Videos