सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former MP Harinarayan had come from Tangunia village and reached the top house.

Ballia News: टंगुनिया गांव से निकलकर शीर्ष सदन तक पहुंचे थे पूर्व सांसद हरिनारायण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Former MP Harinarayan had come from Tangunia village and reached the top house.
घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद मृतक हरिनारायण राजभर। फाइल फोटो,परिजन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दुख व्यक्त किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उन्हें जमीन से जुड़ा और स्पष्टवादी नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending Videos

सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि वे सदैव गरीबों और कमजोरों की आवाज बुलंद करते थे। वहीं, सपा उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने कार्यकर्ताओं के प्रति उनके लगाव और साहसी व्यक्तित्व को याद किया। चौकियामोड़ संवाददाता के अनुसार पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर मूल रूप से बेल्थरारोड़ तहसील क्षेत्र के उभांव थाना अंतर्गत टंगुनिया गांव के थे। वर्ष 1991 से 1992 और 1996 से 2002 विधानसभा सीयर वर्तमान में बेल्थरारोड के सदस्य रहे। वर्ष 1997 से 2002 तक प्रदेश सरकार में कारागार, लघु सिंचाई और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 16वीं लोकसभा वर्ष 2014 में घोसी से चुनाव जीते और पहली बार सांसद बने। वर्ष 2019 में पार्टी की तरफ से इनका टिकट कटना तय माना जा रहा था लेकिन जातीय समीकरण पर पार्टी ने एक बार पुनः भरोसा जताया हालांकि हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शनिवार रात अचानक सांस की तकलीफ से इनकी तबीयत बिगड़ी गई। उन्हें लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की सुबह इनका निधन हो गया।
----------------------------------
पैतृक गांव पहुंचेगा शव, आज होगा अंतिम संस्कार
पूर्व मंत्री एवं सांसद हरिनारायण राजभर का शव लखनऊ से लाया जा रहा है। पार्टी कार्यालय मऊ होकर उनके पैतृक गांव टंगुनिया आएगा। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार के शिवमंदिर घाट पर किया जाएगा।
-----------
पूर्व सांसद के निधन पर शोक

बेल्थरारोड। क्षेत्र के टगुनिया ग्राम निवासी पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित शोक बैठक में उनके व्यक्तित्व वह कृतित्व की चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी ने उनके जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। मौके पर सज्जन आर्य, विनोद जायसवाल, शिवमंगल, मृत्युंजय गुप्त, आदित्य सिंह, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed