{"_id":"69dbdd3dd2afa61518044e92","slug":"valmiki-branchs-annual-festival-celebrated-in-parikhara-ballia-news-c-190-1-ana1001-161668-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: परिखरा में वाल्मीकि शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: परिखरा में वाल्मीकि शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया
नगर के तिखमपुर स्थित मंडी परिसर में बाल्मीकि शाखा का वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम का
Link Copied
विज्ञापन
बलिया। मंडी समिति परिसर स्थित परिखरा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वाल्मीकि शाखा का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम, आसन और समता का अनुशासित प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Trending Videos
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, गोरक्षप्रान्त के प्रांत संयोजक संजय शुक्ल ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है और यह वार्षिकोत्सव वर्षभर की साधना का सजीव प्रदर्शन है। उन्होंने जोर दिया कि संघ का मूल उद्देश्य व्यक्ति के चरित्र और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, जिससे एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए जाति और वर्ग भेद से मुक्त समरस समाज की आवश्यकता पर बल दिया। संजय शुक्ल ने भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार (कुटुम्ब) की महत्ता बताते हुए कहा कि परिवार ही संस्कारों की प्रथम पाठशाला है। मंच पर सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य शिक्षक युवराज ने किया, जबकि नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख भोला ने प्रार्थना और अमरेंद्र ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वाल्मीकि बस्ती सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।