सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rally organised to spread the message of women empowerment

Ballia News: महिला सशक्तीकरण के संदेश को निकाली बाइक रैली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rally organised to spread the message of women empowerment
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित अंबेडकर संस्थान परिसर से आयोजित नारी श​क्ति वंदन अ​​धिनियम को लेकर निका - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बाइक रैली का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में भाग लेकर महिला सशकतीकरण का सशक्त संदेश दिया।
Trending Videos


रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली अम्बेडकर संस्थान से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि बलिया की इस भव्य बाइक रैली ने यह संदेश दिया है कि नारी शक्ति अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक मजबूत हकीकत बन चुकी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय, आलोक सिंह, शशि कला तिवारी, श्वेता राय, अर्चना सिंह, सरिता जायसवाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत पदयात्रा रैली निकाली गई। महिलाएं व छात्राएं बैनर व पोस्टर लेकर काॅलेज परिसर से टीडी काॅलेज चौराहे सहित अन्य मार्गों तक गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्ष व प्रभारी कृष्णा सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम अटल जी के समय लाया गया था लेकिन, किसी भी पार्टी का सहयोग न होने की वजह से अभी तक लंबित था। आज मोदी सरकार इस बिल को लाकर महिलाओं के प्रति अपना आदर सम्मान व्यक्त किया है।

विशिष्ठ अतिथि भारती सिंह ने कहा कि अधिनियम से महिलाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दयालानंद राय, प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर अवनीश पांडे, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. निशा, सचिव महिला प्रकोष्ठ रंजना मिश्रा, उप सचिव महिला प्रकोष्ठ डॉक्टर सुधा राणा और महाविद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed