सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Black marketing of 1015 domestic cylinders at gas agency, complaint lodged

Ballia News: गैस एजेंसी पर 1015 घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी, दी गई तहरीर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of 1015 domestic cylinders at gas agency, complaint lodged
बांसडीह कस्बा ​स्थित गैस एजेंसी पर जांच करते जिलापूर्ति अ​धिकारी देवम​णि मिश्र साथ में अन्य। जा
विज्ञापन
बलिया/बांसडीह। बांसडीह कचहरी स्थित रुद्र गैस सर्विस पर घरेलू गैस वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम ने कालाबाजारी पकड़ी है। टीम को 1015 घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिले। टीम ने एजेंसी संचालक पर एफआईआर दर्ज करने की तहरीर बांसडीह कोतवाली में दी है।
Trending Videos

सोमवार को बांसडीह तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर उपभोक्ताओं ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह से गैस डिलीवरी न होने व डिलीवरी का मेसेज आने की शिकायत की। इसमें अमित कुमार सिंह समेत अन्य उपभोक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने डीडीओ आनंद कुमार के नेतृत्व में जांच टीम को भेजा। जांच टीम को गैस एजेंसी के मैनेजर राजीव कुमार पांडेय ने एक से 23 मार्च तक आमद और 23 मार्च के ओपनिंग स्टाॅक का बैलेंस उपलब्ध कराया। अभिलेख के अनुसार गैस एजेंसी में 1015 भरा हुआ व ओपनिंग खाली गैस सिलिंडर 55 होना चाहिए था।
टीम ने 40 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए।
गैस एजेंसी के गोदाम के ऑनलाइन प्रदर्शित स्टाक के भौतिक सत्यापन में 1015 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडरों के सापेक्ष गोदाम में स्टाॅक शून्य मिला। टीम ने बताया कि रसोई गैस की कालाबाजारी की गई है। बांसडीह तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने रुद्र भारत गैस सर्विस, बांसडीह कचहरी के मैनेजर राजीव कुमार पांडेय निवासी ग्राम आसचौरा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
बांसडीह कचहरी स्थित रुद्र गैस एजेंसी के खिलाफ मिली शिकायत पर टीम ने जांच की थी। कालाबाजारी मिलने पर देर शाम बांसडीह कोतवाली में कार्रवाई के तहरीर दी गई है। अन्य एजेंसियों की भी जांच की जाएगी। - देवमणि मिश्रा, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed