फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Daily operation of the New Delhi Supaul Express until September 30.

Ballia News: 30 सितंबर तक रोजाना नई दिल्ली–सुपौल एक्सप्रेस का संचालन

Fri, 07 Aug 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Daily operation of the New Delhi Supaul Express until September 30.
बलिया। नई दिल्ली–सुपौल के बीच बृहस्पतिवार से रोजाना स्पेशल ट्रेन चलेगी। नई दिल्ली–सुपौल विशेष एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 04072/04071 का संचालन छह अगस्त से 30 सितंबर तक प्रतिदिन होगा। इस अवधि में यह ट्रेन कुल 56 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

इसके पुनः संचालन से बलिया, सुरेमनपुर, छपरा सहित पूर्वी यूपी और बिहार के सीमांचल क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली की ओर आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों तथा त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों को इससे अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। इस ट्रेन में 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 2 एसी कोच, 8 स्लीपर कोच, 4 सामान्य श्रेणी के कोच तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली से छह अगस्त से 30 सितंबर तक प्रतिदिन चलेगी और इस अवधि में 56 फेरे लगाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल से सात अगस्त से एक अक्टूबर तक प्रतिदिन संचालित होगी और 56 फेरे लगाएगी। नई दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:35 बजे वाराणसी जंक्शन व बलिया स्टेशन शाम 6.37 बजे व सुरेमनपुर स्टेशन करीब साढ़े सात बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed