फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The number of patients at the district hospital has risen by 40% during the rainy and humid weather.

Ballia News: बरसात व उमस भरे मौसम में 40 फीसदी मरीज जिला अस्पताल में बढ़े

Fri, 07 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The number of patients at the district hospital has risen by 40% during the rainy and humid weather.
जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद
बलिया। बरसात और उमस भरे मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगभग 40 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कुल 1372 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें फिजिशियन ओपीडी में 297 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 86 मरीज हाई फीवर, सर्दी-जुकाम और श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित पाए गए। कई मरीज दो-तीन दिन दवा लेने के बावजूद राहत न मिलने पर अस्पताल पहुंचे, जिनकी चिकित्सकों द्वारा आवश्यक रक्त जांच कराई गई। जांच में 20 मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी पाई गई।

फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यदि बुखार तीन दिन से अधिक समय तक बना रहे तो बिना विलंब चिकित्सक की सलाह पर रक्त जांच अवश्य करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुखार को हल्के में लेना जोखिमपूर्ण हो सकता है, इसलिए समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सतर्कता और समय पर उपचार से इन बीमारियों से प्रभावी रूप से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed