{"_id":"6a0c9e1660a9acfa450bd973","slug":"diesel-ran-out-at-some-pumps-and-petrol-at-others-ballia-news-c-190-1-bal1002-164296-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किसी पंप पर डीजल तो किसी पर पेट्रोल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किसी पंप पर डीजल तो किसी पर पेट्रोल खत्म
विज्ञापन
जहांगीरपुर स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर तेल के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। वैश्विक तनाव के चलते जिले में डीजल व पेट्रोल का संकट गहराने लगा है। मंगलवार को कई पंप बंद मिले। कुछ खुले भी तो किसी पर पेट्रोल नहीं तो किसी पर डीजल ही खत्म रहा। बाइक व चार पहिया वाहन लेकर लोग इस पंप से उस पंप तक चक्कर लगाते रहे। जिन पंपों पर पेट्रोल मिल रहा था संचालक 100 व 200 रुपये से अधिक के नहीं दे रहे थे। रामपुर में डीजल व पेट्रोल का अभाव था। वहीं, जीराबस्ती व हनुमानगंज पर पेट्रोल खत्म रहा, जिससे लोगों को वापस लौटना पड़ा। डीजल डिब्बे में न मिलने से किसान परेशान थे। वह धान की बेहन लगाने के लिए तेल की तलाश में भटक रहे थे। उनका कहना था कि पंपिंग सेट कैसे चलेगा। पंप वाले डीजल डिब्बा में नहीं दे रहे हैं।
पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं, एक पंप से दूसरे पंप पर हांफते रहे लोग
इंदरपुर। नगरा में सोमवार को 6 में से 5 पंपों पर तेल नहीं था। बाइक व चारपहिया लेकर तेल के लिए एक पंप से दूसरे पंप पर लोग हांफते रहे। नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित एचपी के पंप पर पेट्रोल डीजल नहीं था। तीन दिन से पंप बंद है। नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर राइस मिल के समीप स्थित इंडियन आयल के नाथ बाबा किसान सेवा केन्द्र पर भी पेट्रोल डीजल नहीं था। गंडवार मोड़ स्थित इंडियन आयल के कृष्णा इनर्जी प्वाइंट पर तीन दिनों से पेट्रोल डीजल नहीं है। इंडियन आयल के चचयां स्थित पेट्रोल पंप पर तीन दिनों से पेट्रोल डीजल नहीं है। नगरा बिल्थरारोड मार्ग स्थित नायरा के पंप पर भी विगत कई दिनों से पेट्रोल डीजल नहीं है। नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर जहांगीरपुरा स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध था। यहां तेल लेने के लिए कड़ी धूप में ग्राहकों की भीड़ लगी थी।
डीजल खत्म होने से किसान परेशान
पूर। टंडवा स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को भीड़ देखने को मिली। हालात ऐसे रहे कि पेट्रोल पंप संचालक को सेल्समैनों को निर्देश देना पड़ा कि एक व्यक्ति को 200 रुपये से अधिक का पेट्रोल न दिया जाए। पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन भुगतान पूरी बंद कर दिया गया। सेल्समैन ने बताया कि पेटीएम खराब है।
विज्ञापन
चार पंपों पर नो स्टाॅक
चौकियामोड़। डीजल की किल्लत के चलते कई चौकियामोड़ चौराहे के चार पेट्रोल पंपों की डीजल मशीन के पास नो स्टॉक के बोर्ड लग गए हैं। हालात यह हैं कि दो पंपों पर केवल पेट्रोल उपलब्ध है,जबकि डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका है। भारत पेट्रोल पम्प के संचालक राजकुमार चौरसिया ने बताया ईंधन न होने की वजह से पंप बंद हैं। वही एचपी पेट्रोल पंप के संचालक अनिल चौरसिया ने बताया कि पेट्रोल की बिक्री जारी हैं, जबकि गैस एवं डीजल दोनों समाप्त हो गए हैं।
अधिकांश पेट्रोल पंप हुए ड्राई
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के करीब 19 पेट्रोल पंपों में से अधिकांश ड्राई हो गए या सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल उपलब्ध करा सके। कई एचपी और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सुबह में ही ड्राई हो गए, जबकि रिलायंस पेट्रोल पंप पर दिनभर वाहनों की भीड़ लगी रही। भीमपुरा स्थित सीडी किसान सेवा केंद्र (इंडियन ऑयल), इब्राहिमपट्टी के राजेंद्र किसान सेवा केंद्र (इंडियन ऑयल) तथा आरएस किसान सेवा केंद्र समेत कई पंपों पर पूरे दिन ईंधन उपलब्ध नहीं हो सका। कुछ पेट्रोल पंपों पर 100 से 200 रुपये तक का ही पेट्रोल उपलब्ध कराया गया।
कंपनी में धनराशि जमा करने के तीन-चार दिन बाद भी तेल नहीं मिल रहा है। इससे दिक्कत बढ़ जा रही है। पहले तेल आने के बाद पैसा कंपनी में जमा किया जाता था। कंपनी की तरफ से कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। - रामेश्वर यादव उर्फ झल्लन, इंडियन आयल पंप संचालक।
डीजल व पेट्रोल की कमी नहीं हो रही है। कुछ कंपनियों से सप्लाई कम आ रही है। लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है। पंप संचालक स्टाक के अनुसार ही लोगों को तेल उपलब्ध करा रहे है ताकि सभी वाहन स्वामियों को तेल मिल सकें। डीजल व पेट्रोल स्टोर करने पर संकट गहरा सकता है।
-देव मणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।
Trending Videos