सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire broke out in a medical store due to short circuit

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a medical store due to short circuit
नगर के विशुनीपुर ​स्थित मेडिकल स्टोर की दुकान लगी आग को बुझाने जुटी अ​ग्निशमन टीम के सदस्य तथा
विज्ञापन
बलिया। शहर के बिशुनीपुर चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर में मंगलवार की सुबह आग लग गई। इसमें लाखों की दवा व अन्य सामान जल गया। बलिया, बांसडीह व रसड़ा फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियों से आग बुझाई गई। पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की तत्परता से दुकान के दूसरे तल पर रहने वाले परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग में सबकुछ जलता देख परिवार की महिलाएं रोने लगीं।
Trending Videos


बिशुनीपुर चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से निकल रहे धुएं से पूरा क्षेत्र ढक गया। लपटें देख किसी की हिम्मत पास जाने की नहीं हुई। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को देकर दूसरे रास्ता से बाहर निकाला। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। रसड़ा, बांसडीह की भी दमकल गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई गई। दुकानदार शोएब अहमद सिद्दकी ने बताया कि मेडिकल स्टोर के अंदर ग्राउंड से शार्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट को चपेट में में लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेन्दु जोशी ने कहा कि आग पर समय रहते काबू कर लिया गया। नुकसान का आकलन राजस्व विभाग करेगा। आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से अनजान थे परिजन
बिशुनीपुर चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर दो वर्ष पूर्व खुला था। यहां ग्राहकों को दवा खरीदारी पर 10 से 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। तीन मंजिला मकान में दो भाइयों का परिवार रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर मेडिकल स्टोर व उसके बगल में रेस्टोरेंट व प्रथम तल पर गद्दे की दुकान है। दूसरे तल पर परिवार के पांच लोग आग से अनजान नींद में थे।
विज्ञापन

आग बुझाने में हुई परेशानी
फायर ब्रिगेड के जवानों को दुकान बंद होने से आग पर काबू करने में परेशानी हुई। दुकान में सिर्फ एक रोशनदान था। एक ही मकान में आवास व दुकान होने के बावजूद आग से बचाव के संसाधन नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed