सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Document verification process for recruitment completed.

Ballia News: भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया पूरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Document verification process for recruitment completed.
विज्ञापन
बलिया। जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निर्धारित मानदेय पर शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया संपन्न हुई। यह प्रक्रिया जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में की गई।

कक्षा 6 से 8 तक संचालित विद्यालयों के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 22 जून को तथा कक्षा 9 से 12 तक उच्चीकृत विद्यालयों के लिए अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 जून को कराया गया। दोनों दिनों में अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की अधिकारियों द्वारा जांच की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दिनों की अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक हुई। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जिन्होंने निर्धारित तिथियों पर सत्यापन में भाग लिया है। यह भर्ती प्रक्रिया जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। अभिलेख सत्यापन पूरा होने के बाद अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed