{"_id":"69c839cdb24370a5780b171e","slug":"electricity-cut-for-15-hours-in-more-than-300-villages-ballia-news-c-190-1-bal1002-160541-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 300 से ज्यादा गांवों में 15 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 300 से ज्यादा गांवों में 15 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
अचानक आई आंधी बारिश में गिरी गेहूं की खड़ी फसल। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में शुक्रवार की रात आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं के फसलों का नुकसान पहुंचा है। पेड़ की डाल गिरने से कई जगहों पर बिजली के तार और खंभे टूट गए। इससे 300 से ज्यादा गांवों में 15 घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
शुक्रवार की रात आंधी के बीच बारिश से खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उपज पर असर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। पंदह तके तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा। किसानों का कहना है कि इससे पहले धान की फसल भी बारिश की भेंट चढ़ चुकी है और अब गेहूं पर मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। गेहूं की फसल पूरी तरह पकने की स्थिति में थी। ऐसे समय में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया है। रतसड़ पूर्वी फीडर से जुड़े लगभग 75 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सुबह कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग के कारण निर्बाध आपूर्ति नहीं हो रही है। अवर अभियंता ने बताया कि तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर तार टूट गए हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
पूर में गौरा मदनपुरा, कड़सर, पहराजपुर और रतसड़ फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली लगभग 16 घंटे तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से छोटे उद्योगों और रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा। गौरा मदनपुरा के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कल्याणी गांव के पास 33 हजार वोल्ट का विद्युत तार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई।
जयप्रकाश नगर में मुरली छपरा क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र लोकधाम ठेकहां एवं जयप्रकाश नगर से जुड़े सभी विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति साढ़े दस बजे से पूरी तरह बंद हो गई। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। नरही में 13 घंटे तक 29 गांवों की बिजली गुल रही। हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पूरी रात बिजली गुल रही शनिवार को साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
Trending Videos