{"_id":"69ca13fe500f96017a0827d3","slug":"video-emphasis-on-the-protection-of-sanatan-culture-in-ballia-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया शहर के नारायणी टाकीज कैंपस में रविवार को सर्वजन सनातन पार्टी और विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता मंच की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने सनातन धर्म, सामाजिक व्यवस्था और वर्तमान कानूनों को लेकर अपने विचार रखे तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतला प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के विपरीत संशोधन कर पहले गिरफ्तारी और बाद में जांच की व्यवस्था लागू करना शोषण को बढ़ावा देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कानूनों के माध्यम से सनातन संस्कृति और पारिवारिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भारतीय परंपराओं के विपरीत हैं। साथ ही शंकराचार्य परंपरा के अपमान और गौ संरक्षण के मुद्दे भी उठाए। जिलाध्यक्ष लल्लन पाण्डेय ने कहा कि सवर्ण समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। ब्रिकेश पाठक, राजेश्वर तिवारी, संतोष तिवारी, गणेश पाठक, नवीन शुक्ल, नीतीश पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, आनंद शंकर मिश्र रहे। इसी परिसर में विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ की ओर से होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्वांचल अध्यक्ष नवीन शुक्ल ने की, जबकि संचालन अंशुमाली पाण्डेय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा। समारोह में कन्हैया पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, आनंद शंकर मिश्र, विनोद दुबे, डॉ. विनोद पाण्डेय, नरेंद्र उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।