{"_id":"69b454809817ad132b02ae02","slug":"evaluation-of-board-copies-will-be-done-under-the-surveillance-of-cameras-ballia-news-c-190-1-ana1001-159483-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कैमरों की निगरानी में होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कैमरों की निगरानी में होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन केंद्रों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है।
जिले के निर्धारित केंद्रों पर शनिवार से उत्तर-पुस्तिकाओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा, जिन्हें 17 मार्च तक हर हाल में पहुंचाना अनिवार्य है। मूल्यांकन का मुख्य कार्य 18 मार्च से प्रारंभ होगा। एसओपी के अनुसार, मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्र के मुख्य द्वार पर जिम्मेदार कार्मिक तैनात रहेंगे। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी परीक्षकों और कर्मियों के लिए परिचय पत्र अनिवार्य होगा, जिसका सत्यापन उपनियंत्रक द्वारा किया जाएगा। बिना परिचय पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
समस्त उप प्रधान परीक्षकों को 16 मार्च तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन होगी, जिसका सीधा कनेक्शन जिला और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से रहेगा। इससे मूल्यांकन कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। 17 मार्च को सभी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कॉपियों के भंडारण के लिए बनाए गए कोठार और मूल्यांकन कक्षों के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। कोठार के द्वार और उसके भीतर वायस रिकॉर्डर युक्त कैमरे लगाए जाएंगे। मूल्यांकन कक्ष हवादार, सीलन रहित और प्रकाश युक्त होने चाहिए। साथ ही, केंद्रों पर धूम्रपान, गुटखा और ज्वलनशील पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पूरी प्रक्रिया वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव फीड के रूप में कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी।
Trending Videos