सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer dies after drowning in Ganga

Ballia News: गंगा में डूबने से किसान की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after drowning in Ganga
विज्ञापन
लालगंज। जगदीशपुर गांव निवासी बम पांडेय (45) रविवार को दोपहर में जगदीश पुर घाट पर स्नान करने गए थे। नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। शोर होने पर डूबने के कुछ देर बाद ही स्थानीय मल्लाहों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला। परिजन भी घाट पर पहुंच गए। परिजन और ग्रामीण सीएचसी सोनबरसा ले गए जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी लालगंज आशुतोष मद्धेशिया सीएचसी सोनबरसा पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने को कहा। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। चौकी प्रभारी को बहुत समझाने के बावजूद परिवार पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुआ। पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है जो अपने घर ले जाकर अंत्येष्टि करेंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed