{"_id":"697fbd13ba5088469d08ad9a","slug":"candidates-will-not-be-asked-to-remove-their-shoes-and-socks-at-the-examination-centres-ballia-news-c-190-1-ana1001-156947-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: परीक्षा केंद्रों पर नहीं उतरवाए जाएंगे परीक्षार्थियों के जूते-मोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: परीक्षा केंद्रों पर नहीं उतरवाए जाएंगे परीक्षार्थियों के जूते-मोजे
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते व मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। विगत बोर्ड परीक्षाओं में कुछेक केंद्रों पर जूते और मोजे उतरवा कर परीक्षा लेने की शिकायतें मिलने के बाद सख्ती की है।
प्रदेश सरकार यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी सजग है। परीक्षा में शुचिता व परीक्षार्थियों की मर्यादा का भी ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए सरकार ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को गाइड लाइन जारी की है। ताकि परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाया जा सके। परीक्षर्थियों का समय बर्बाद न हो इसके लिए उनकी जांच केवल परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर होगी। जिससे बच्चों को बार-बार जांच से गुजरना नहीं पड़े। साथ ही उनका समय भी बर्बाद न हो।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकाॅर्डर होने चाहिए। उनके खराब होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को देना होगा। ताकि समय रहते समुचित उपाय किये जा सके। वहीं महिला परीक्षार्थियों की जांच सिर्फ महिला शिक्षक ही करेंगी। इसे कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुरुष शिक्षक किसी भी दशा में छात्राओं की तलाशी नहींं लेंगे। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होंगी।
Trending Videos