{"_id":"697fbce738d26151ad08204c","slug":"emphasis-on-registration-of-scout-and-guide-teams-in-schools-ballia-news-c-190-1-ana1001-156980-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विद्यालयों में स्काउट और गाइड दलों के पंजीकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विद्यालयों में स्काउट और गाइड दलों के पंजीकरण पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीबीएसई बोर्ड एवं माध्यमिक बोर्ड के सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप स्काउट और गाइड दलों का पंजीकरण होगा। पंजीकृत विद्यालय के दलों का नवीनीकरण शुल्क जमा करवाने, प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, विभिन्न विद्यालयों से स्काउट-गाइड शुल्क जमा करने पर विचार किया गया।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक कुंवर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को आयोजित की गई। जिला संगठन आयुक्त गाइड सरिता ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्कार्फ अलंकरण किया। स्वागत जिला सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। वर्ष भर में किए गए कार्यक्रमों की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की गई। जिला संगठन आयुक्त सौरभ पाण्डेय ने सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की आख्या तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्भय नारायण सिंह ने सत्र में आयोजित वयस्क प्रशिक्षण जैसे बेसिक तथा एडवांस कोर्स पर प्रकाश डाला।
जिला आयुक्त गाइड पद पर प्रतिमा सिंह, प्रधानाचार्या डा़ॅ रामविचार रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड के पद पर कुसुम वर्मा, सहायक जिला आयुक्त स्काउट के पद पर जयप्रकाश पांडे, स्काउट मास्टर, शहीद मंगल पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज नगवां के नाम के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया गया। अध्यक्षता कर रहे जनपद के जिला आयुक्त स्काउट विश्व रंजन सिंह प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज दिउली द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों से संपर्क स्थापित कर विद्यालयों में दल पंजीकरण, नवीनीकरण तथा प्रशिक्षण कराए जाने की बात की। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर एवं कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने किया।
Trending Videos