सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protests against new UGC rules

Ballia News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Protests against new UGC rules
विज्ञापन
रसड़ा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम एवं नीतियों के विरोध में रविवार को रसड़ा में सवर्ण समाज के युवाओं ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नगर की अधिकतर दुकानें कई घंटों तक बंद रहीं। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, धीरज तिवारी आदि के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी श्रीनाथ मठ परिसर से जुलूस के रूप में नगर के मुंसफी तिराह, भगत सिंह तिराह, प्यारेलाल चौराहा सहित अन्य मार्गों से होते हुए श्रीनाथ मठ परिसर में पहुंचे। प्रदर्शन से यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण नेताओं के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह काला कानून पूरी तरह से सवर्ण विरोधी है जिसे किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, अंकित सिंह, रवि तिवारी, कृष्णा श्रीवास्तव, सत्या सिंह, मयंक तिवारी छोटू, पंकज सिंह छोटू, भीम सिंह, सोनू सिंह आदि रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed