सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer registry of 2.44 lakh farmers increased by 2500 in three days campaign

Ballia News: तीन दिन के अभियान में बढ़े 2500, अब तक 2.44 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry of 2.44 lakh farmers increased by 2500 in three days campaign
विज्ञापन
बलिया। जिले में फार्मर रजिस्ट्री प्रशासन के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। फार्मर रजिस्ट्री शतप्रतिशत पूरा करने के लिए प्रशासन की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया है।
Trending Videos

तीन दिन से चल रहे अभियान में करीब 2500 से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार पहले दिन 700 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई। उसके बाद एक-एक हजार से ऊपर फार्मर रजिस्ट्री होने लगी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में जिले की प्रगति खराब होने पर राजस्व कृषि विभाग की बैठक की थी। उसके बाद फार्मर रजिस्ट्री में तेजी से प्रगति लाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए ग्राम पंचायतों में 6 से 15 अप्रैल तक विशेष कैंप चल रहा है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। किसानों के किसी तरह की दिक्कत पर वह उस पर समाधान के लिए काल कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री की हर दो घंटे में प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। इसमें ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेने का निर्देश दिया था। इतना ही नहीं डीएम ने किसानों को कैंप स्थल तक लाने के लिए सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कोटेदारों काे भी लगाया है।
वहीं, लेखपालों को निर्देशित किया है कि जिन किसानों के नाम खतौनी में गलत दर्ज हैं या अंश निर्धारण में त्रुटि है, उसे तुरंत ठीक किया जाय। इसमें कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए है। वहीं, गांवों में सबसे कम फॉर्मर रजिस्ट्री हुई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का कहा था। जिले में किसान सम्मान निधि पाने वाले 3.30 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करने का लक्ष्य शासन से मिला है।

चांदपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, किसानों का हुआ पंजीकरण
बलिया । गड़वार क्षेत्र के चांदपुर पंचायत भवन पर बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन कर वंचित किसानों का पंजीकरण किया गया। हल्का लेखपाल सुहेल अहमद ने बताया कि सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, लोन और बीमा का सीधा लाभ पाने के लिए प्रत्येक भूमि स्वामी किसान को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि इससे सरकार के पास सटीक डेटा रहेगा, जिससे बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। यह कैंप 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस मौके पर संतोष यादव, टुनटुन यादव और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed