सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father's dream fulfilled: Lieutenant Nikhil becomes a Navy pilot.

Ballia News: पिता का सपना हुआ पूरा, लेफ्टिनेंट निखिल बने नौसेना के पायलट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Father's dream fulfilled: Lieutenant Nikhil becomes a Navy pilot.
भारतीय नौसेना में पायलट बनने के बाद दोकटी थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय के गांव निवासी निखिल को
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। 2016 में भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान हादसे में बलिदान हुए भूपेंद्र सिंह के बेटे लेफ्टिनेंट निखिल सिंह भारतीय नौसेना में पायलट बनकर पिता के सपनों को पूरा किया। दोकटी थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय गांव निवासी और नरहरी बाबा इंटर कॉलेज कर्ण छपरा के सेवानिवृत्त प्रवक्ता रणजीत सिंह ने अपने बलिदानी पुत्र की अंतिम इच्छा को जीवन का संकल्प बना लिया था।

उन्होंने अपने पोते निखिल सिंह को उच्च शिक्षा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से प्रेरित किया। निखिल सिंह पहले भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बने और अब नौसेना के पायलट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस सफलता में दादा रणजीत सिंह के मार्गदर्शन के साथ ही उनकी माता संगीता सिंह की प्रेरणा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
परिवार की राष्ट्रसेवा की परंपरा भी गौरवशाली रही है। रणजीत सिंह के एक भाई और चारों पुत्र भारतीय नौसेना में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में उनके चारों प्रपौत्र भी नौसेना में हैं। निखिल सिंह के नौसेना पायलट बनने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed