बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में यह कार्यक्रम हुआ। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने भारतीय लोकनृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। पूजा यादव, इंदु, दीपिका, कौशिकी, वर्षा, कौस्तुभी और सोनम ने चरकुला, गरबा, हरियाणवी और घूमर जैसे लोकनृत्य प्रस्तुत किए। डॉ. तृप्ति तिवारी और डॉ. संध्या ने प्रतियोगिता का समन्वय किया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय, डॉ. सरिता पांडेय और डॉ. रामसरन यादव शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे और सह-समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी थीं। शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. संदीप यादव, डॉ. दिलीप मद्धेशिया और डॉ. प्रेमभूषण यादव सहित कई प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।