{"_id":"6a4ffc256aa84b1d640227b3","slug":"preparations-at-jncu-intensify-ahead-of-the-governors-arrival-arrangements-inspected-ballia-news-c-190-1-bal1001-168312-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: राज्यपाल के आगमन से पहले जेएनसीयू में तैयारियां तेज, परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: राज्यपाल के आगमन से पहले जेएनसीयू में तैयारियां तेज, परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
जेएनसीयू में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर निरीक्षण करते जिलाधिकारी एमपी सिंह साथ म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में 29 जुलाई को आठवें दीक्षांत समारोह में यूपी की राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समारोह स्थल, मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हेलीपैड, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया और बताया कि समारोह की सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई जा रही हैं। निरीक्षण के बाद कुलपति कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य कोषाधिकारी एवं वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस.एल. पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।