{"_id":"69f6140389d3a9534d0bdaa7","slug":"girlfriend-climbs-mobile-tower-insisting-that-her-lover-be-summoned-in-ballia-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका: प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही युवती, भाई ने समझाकर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका: प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही युवती, भाई ने समझाकर उतारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 02 May 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: बलिया जिले में प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे भाई ने काफी देर तक समझाने- बुझाने के बाद नीचे उतारा।
टावर पर चढ़ी प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रेमी को बुलाने को लेकर हंगामा करने लगी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। सूचना पर पहुंचे उसके भाई ने टावर पर चढ़कर बहन को सुरक्षित नीचे उतार लाया।
Trending Videos
क्या है मामला
बैरिया थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती दूसरे जाति के लड़के से प्रेम करती है। शनिवार को युवती यादव नगर स्थित टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की के टावर पर चढ़े अभी कुछ देर हुए थे कि इसकी सूचना उसके भाई को मिली और वह मौके पर पहुंच गया। वह टावर पर चढ़ गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद उसने अपनी बहन को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
इस मामले में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
