सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young Woman dead Body Found Wrapped in Banana Leaves and Gamcha in ballia

UP: केले के पत्तों और गमछे में लिपटा मिला युवती का शव, इस परंपरा की चर्चा; पुलिस ने कहा- नदी में बहकर आई होगी

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस रहस्यमयी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Young Woman dead Body Found Wrapped in Banana Leaves and Gamcha in ballia
मौके पर जमा लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: फेफना थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब श्मशान घाट के समीप टोंस नदी में एक युवती का शव मिलने की सूचना सामने आई। करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, गंगहरा श्मशान घाट के पास टोंस नदी में केले के पत्तों, चुनरी और गमछे में लिपटा हुआ शव दिखाई दिया। सुबह के समय गाय चराने गए चरवाहों की नजर जब इस शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की लगी रही भीड़

ग्रामीणों ने प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई कि संभवतः सर्पदंश से मौत होने के बाद युवती के शव को पारंपरिक तरीके से केले के पत्तों में लपेटकर जल प्रवाह कर दिया गया होगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने की कार्रवाई

फेफना थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव नदी में बहते हुए यहां आकर किनारे लग गया है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है, ताकि शव की पहचान हो सके। साथ ही मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed