फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gram panchayats in the division received 44.95 crore for sanitation.

Ballia News: मंडल की ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के लिए मिले 44.95 करोड़ रुपये

Fri, 07 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gram panchayats in the division received 44.95 crore for sanitation.
आजमगढ़। पंचायती राज विभाग ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) योजना के तहत आजमगढ़ मंडल की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 44.95 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई इस राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर किया जाएगा।
जारी धनराशि में आजमगढ़ जिले को 18.71 करोड़ रुपये, बलिया को 16.56 करोड़ रुपये और मऊ जिले को 9.68 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी संबंधित ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित मानकों के अनुसार विकास कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत गांवों से घर-घर कचरा एकत्र कर उसके सुरक्षित निस्तारण के लिए ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे। इसके अलावा जैविक कचरे के निस्तारण के लिए खाद गड्ढों का निर्माण कराया जाएगा। तरल अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या कम होगी और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक स्थानों पर आरसीसी सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
पंचायती राज विभाग का कहना है कि एसएलडब्ल्यूएम योजना का उद्देश्य गांवों में ठोस और तरल कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इससे स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को गति मिलेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

--वर्जन
आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के लिए एसएलडब्ल्यूएम के तहत धनराशि जारी की गई है। तीनों जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि शासनादेश के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराना सुनिश्चित करें। अभय कुमार शाही, डिप्टी डायरेक्टर, पंचायती राज विभाग।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed