सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway: 70,000 trees will be planted till Ghazipur

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे : गाजीपुर तक लगेंगे 70 हजार पौधे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway: 70,000 trees will be planted till Ghazipur
निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे। संवाद
विज्ञापन
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पर्यावरण के अनुकूल, प्रदूषण मुक्त और अत्यधिक हरा-भरा बनाया जाएगा। इसे ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसपर 70 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

इसके लिए एचएचआई की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। गाजीपुर के जंगीपुर से बलिया के मांझी तक निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का लगभग 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। मियावाकी पद्धति से पौधारोपण होगा। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ हरित पट्टी और इसकी फेंसिंग व रेलिंग पर सुगंधित पौधे रोपे जाएगा। इसमें बलिया क्षेत्र में करीब 40 हजार व गाजीपुर जिले में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मियावाकी पद्धति में पौधों की तीन प्रजातियों का चयन किया जाता है, जिनकी ऊंचाई अलग-अलग होती है। इसमें एक प्रजाति लंबे पेड़ों की, दूसरी कम ऊंचाई वाले पौधों की और तीसरी छायादार पौधों की होती है। इन पौधों को व्यवस्थित दूरी पर रोपा जाता है, जिससे जंगल का प्राकृतिक स्वरूप विकसित हो।
विज्ञापन
Trending Videos

गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शहर के नजदीक सागरपाली के पास चढ़ने व उतरने के लिए कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। पहले माल्देपुर के पास जोड़ने की मांग की जा रही थी लेकिन कटान व बाढ़ को देखते हुए सागरपाली के सामने कनेक्ट करने की योजना पारित हो गई है। वहीं
करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन-327 पर दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा, जिससे बलिया के लोगों को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जाने की सुविधा मिलेगी। शहर के नजदीक 6 किमी पर सागरपाली में चैनेज 58 किमी के आसपास कनेक्ट किया जाएगा। वहीं करीब 14 किमी दूर चितबड़ागांव के पास एक टोल भी मिलेगा।
------
एक नजर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
कुल लंबाई: लगभग 132 किलोमीटर ।
अनुमानित लागत: लगभग 5,500 करोड़।
गति सीमा: 100 किमी/घंटा।
कनेक्टिविटी: गाजीपुर, बलिया और बिहार के छपरा से पटना, लखनऊ दिल्ली की यात्रा आसान होगी।
-------
वर्जन--
ग्रीनफील्ड को हरा -भरा बनाया जाएगा। इसके लिए पौधरोपण की योजना बना ली गई है। गाजीपुर में 30 हजार व बलिया जिला क्षेत्र में 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे। सागरपाली से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को जोड़ने की योजना है।
-इं. पीयूष अग्रवाल, पीडी एचएचआई आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed