{"_id":"6a27216e35f576ff44031de8","slug":"husband-went-to-dubai-angry-wife-conspired-with-brothers-ballia-news-c-190-1-ana1001-165883-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुबई गया पति तो खफा पत्नी ने भाइयों के साथ रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुबई गया पति तो खफा पत्नी ने भाइयों के साथ रची साजिश
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए अपने ही घर में लूट की साजिश रचने वाली महिला। पुलिस विभाग
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े हुई कथित लूट की घटना पारिवारिक साजिश निकली। पुलिस की जांच में सामने आया कि लक्की की भाभी अमीना खातून ने भाइयों के साथ मिलकर लूट की कहानी रची।
स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का सामान व नकदी बरामद कर ली। अभी एक आरोपी पकड़ से बाहर है।
रज्जब हुसैन उर्फ लक्की की भाभी अमीना खातून का पति अली अहमद से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों की शादी वर्ष 2021 में हुई थी, दोनों से तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
अली अहमद करीब एक महीने पहले दुबई कमाने चले गए, जबकि अमीना चाहती थी कि यहीं रहकर काम करे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन बढ़ गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि अली अहमद की पूर्व पत्नी ने भी इसी प्रकार लूट की घटना करवाने के बाद मिले सामान व नकदी के बाद उन्हें छोड़ दिया था। जिसकी पुनरावृत्ति अमीना ने अपने भाइयों के साथ मिलकर किया।
पुलिस लाइन सभागार में लूट की घटना का खुलासा करते हुए एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ला ने कहा कि लूट के समय अमीना ने भाइयों शमीम और इरशाद के घर में प्रवेश करने से पहले सास को कमरे में बाहर से सिटकनी लगाकर बंद कर दिया। बच्ची को शौचालय में भेज दिया, देवरानी घर के पीछे थी, उसके ऊपर काला कंबल डालकर उसकी पिटाई की गई ताकि घटना वास्तविक लूट जैसी लगे। इसके बाद घर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कुछ सामान लेकर भाग गए। देवरानी के कमरे से ज्यादा सामान की लूट की।

Trending Videos