सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hospital's electricity supply relies on 23-year-old equipment.

Ballia News: 23 साल पुराने उपकरण के भरोसे अस्पताल की बिजली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hospital's electricity supply relies on 23-year-old equipment.
जिला अस्पताल के नए भवन ​स्थित रैंप के नीचे बिखरा पड़ा खराब केबिल।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के बिजली केबल में लगे मीटर में फाॅल्ट के कारण बृहस्पतिवार को पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। मीटर को चार-पांच दिन पूर्व लगाया था। ओवरलोड के कारण इसमें आग लग गई।

अस्पताल की बिजली आपूर्ति 23 वर्ष पूर्व लगाए उपकरण पर चल रही है। इसमें 80 फीसदी उपकरण खराब हो गए हैं। समय के साथ अस्पताल का लोड 10 गुना से अधिक बढ़ गया है। जिला अस्पताल में गर्मी बढ़ते ही लोड बढ़ गया है। ओपीडी व अस्पताल के वार्डों, पैथोलॉजी, ब्लड केंद्र, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, कार्यालय में करीब 40 के ऊपर एसी हैं। हर चिकित्सक व कर्मचारियों के आवासों पर दो से अधिक एसी का लोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत वर्ष अंदर ग्राउंड केबल में फाॅल्ट के कारण करीब एक मीने से ज्यादा से अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित है। नया केबल लगने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू हुई है। उसके बावजूद भी अस्पताल प्रशासन व बिजली विभाग ने लोड बढ़ने या शॉर्ट होने पर बिजली सप्लाई ठप हो जाए, उसके लिए (एसीबी) एयर सर्किट ब्रेकर अब तक नहीं लगा है। 23 वर्ष पूर्व लगाए गए पुराने उपकरण व मैनुअल सिस्टम पर अस्पताल की बिजली आपूर्ति चालू है।
विज्ञापन

विगत 15 वर्षों में सिर्फ सात माह तक इलेक्ट्रिक मैकेनिक कर्मचारी तैनात रहा। विगत तीन वर्ष से इलेक्ट्रिक मैकेनिक का पद खाली है। आउटसोर्सिंग कर्मचारी से बिजली बनाने का काम लिया जाता है। अस्पताल के दोनों परिसर में ऑन ग्रिड सोलर लगने के कारण बिजली कटने पर सुरक्षा कारणों से वह भी बंद हो जाते हैं।

जिला अस्पताल के नए भवन स्थित रैंप के नीचे बिखरा पड़ा खराब केबिल।संवाद

जिला अस्पताल के नए भवन स्थित रैंप के नीचे बिखरा पड़ा खराब केबिल।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed