{"_id":"6a7e242788dd93e64107edad","slug":"intoxicating-substances-will-not-be-sold-within-a-500-meter-radius-of-schools-ballia-news-c-190-1-bal1001-170774-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्कूलों से 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे नशीले पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्कूलों से 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे नशीले पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के माध्यमिक विद्यालयों को नशा मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने सभी विद्यालयों को नशा मुक्त विद्यालय अभियान के तहत आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया है।
अभियान के तहत विद्यालयीय सीमा से 500 मीटर के दायरे को ‘ड्रग फ्री जोन’ घोषित कर आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को कहा गया है।
वहीं विद्यालयों में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और उनसे बचाव की जानकारी विद्यार्थियों को देने की अपेक्षा की गई है। विद्यार्थियों को आयु अनुरूप पाठ्यक्रम और स्वास्थ्य शिक्षा में शामिल करने को कहा है।
इसके तहत तंबाकू, ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट और आईईसी तैयार की जाएगी। इसके अलावा विद्यालयों को ‘नशा मुक्त विद्यालय’ पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन पूरा करना होगा। निर्धारित मानक पूरे करने वाले विद्यालय स्वयं को नशा मुक्त घोषित कर सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं विभागीय टीम विद्यालयों की औचक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस दाैरान कहीं भी ऐसी दुकान खुली हाेने पर रिपोर्ट दी जाएगी। साथ ही 18 अगस्त को होने वाले नशा मुक्ति के लिए राष्ट्रीय प्रतिज्ञा कार्यक्रम में विद्यालयों और विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रतिभाग करना होगा।